पोड़ी उपरोड़ा में धूमधाम से मना विजयादशमी पर्व, हजारों लोगों की उमड़ी भीड़ – राम-रावण युद्ध और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र
कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा में इस वर्ष भी 4 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व बड़े ही उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण इस भव्य आयोजन में शामिल हुए। पूरे नगर में उत्सव का माहौल बना रहा, वहीं बांगो पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। यह उत्सव मरखी माता प्रांगण में सम्पन्न हूआ।
राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकियों ने मोहा मन, रावण दहन का रोमांचक दृश्य
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियों से हुई। ढोल-नगाड़ो के साथ यह झांकियां पोड़ी उपरोड़ा बस्ती के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर तक रही व मरखी माता प्रांगण के पास रावण दहन किया गया । श्रद्धालुओं ने जगह-जगह झांकियों की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। झांकी की पूजा पोड़ी उपरोड़ा के नीरज दुबे महाराज द्वारा विधि-विधान से की गई। शाम होते-होते गांव का माहौल भक्तिमय से रोमांचक बन गया। जय श्रीराम के नारों के बीच जब भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया, तो पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा। रावण दहन के बाद मंच पर भगवान श्रीराम, सीता , लक्ष्मण और हनुमान जी को विराजित किया गया और मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह (जिला पंचायत अध्यक्ष) द्वारा दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच सहेत्तर सिंह राज ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जनपद सदस्य विजय दुबे, रविशंकर, अनीता ऋषि कवर, शिवशंकर उइके सहित कई जनप्रतिनिधि मंच पर उपस्थित रहे। मंच संचालन में नानक राजपूत ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से कार्यक्रम में जोश भर दिया।
समिति और ग्रामीणों का सहयोग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष तीर्थेश्वर प्रताप सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति के प्रमुख सदस्यों में बंसी दास, राहुल यादव, विमल दास, सोनू वर्मा, प्रेम यादव, बंसी यादव, दुर्गेश पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रहे। वहीं ग्राम के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण — शोभा राजपूत, संध्या पाठक, अशोक मिश्रा, शिवनारायण मरकाम, रविंद्र पटेल, राजेश पाल, जनपद सदस्य आयुष सिंह तंवर, शाखाराम, घरी पखना सरपंच, विष्णु यादव, ललिता सोनवानी, लक्ष्मीनारायण सभी ने आयोजन में भागीदारी निभाई।
रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम ने पूरे माहौल को मनोरम बना दिया। कलाकारों ने भक्ति गीत, छत्तीसगढ़ी गीत में नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे, इस विशाल आयोजन के दौरान बांगो पुलिस विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता प्रबंध किए। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती रही,


0 Comments