Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

चंदा चोरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

पत्थलगांव । अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर पत्थलगांव में कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का


सबसे बड़ा केंद्र है और ऐसे पवित्र स्थल पर चंदे में गड़बड़ी या चोरी का मामला बेहद गंभीर है। नेताओं का कहना था कि जब अन्य मामलों में जांच एजेंसियां तेजी से कार्रवाई करती हैं, तो इस मामले में आरोप सामने आने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना कई सवाल खड़े करता है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राम मंदिर देश की आस्था और विश्वास का प्रतीक है, इसलिए मंदिर से जुड़े किसी भी आर्थिक अनियमितता की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस ने मांग की कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।

इस प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री श्रीमती आरती सिंह, प्रदेश कांग्रेस संयुक्त सचिव पवन अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, जिला महासचिव मयंक रोहिला, प्रदेश सचिव मनोज तिवारी,मंडल अध्यक्ष अंकित शर्मा पार्षद संजय तिवारी, जनार्दन पंकज, शिवकुमार नामदेव, राहुल यादव, बुधनाथ कुजूर, पंकज लकड़ा, अनमोल भगत, प्यानी टिके, खिती चंद्र, प्रसन्न यादव, अमित यादव, गजानंद यादव, भोला यादव, सतीश अग्रवाल, छात्र नेता मोहन यादव एवं मेघनाथ डहरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement