Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बढ़ती महंगाई के खिलाफ पत्थलगांव में कांग्रेस का हल्लाबोल! 🔥

 पत्थलगांव (जशपुर)। पत्थलगांव के किराना बाजारों में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा खाद्य तेल एवं राशन सामग्री की आसमान छूती कीमतों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न केवल सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई, बल्कि स्थानीय किराना व्यवसायियों और आम जनता से सीधे संवाद कर उनका समर्थन भी जुटाया।


आम जनता और व्यापारियों से सीधा संवाद

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने बाजार का भ्रमण किया और आम नागरिकों व छोटे व्यापारियों से चर्चा की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डबल इंजन सरकार के राज में रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है। खाद्य तेल, दालें और रोजमर्रा के राशन की कीमतें आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। हाल ही में गैस सिलेंडर और ईंधन के दामों में हुई बढ़ोतरी ने आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement