पत्थलगांव : समाज की एकता और युवाओं की भागीदारी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तहसील साहू संघ पत्थलगाव द्वारा सर्वसम्मति से 'युवा प्रकोष्ठ' की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। पत्थलगांव बिलाई टांगर स्थित हनुमान मंदिर के सामुदायिक भवन में
महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया इसमें समाज के वरिष्ठों और युवा प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नई टीम की घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय साहू एवं पत्थलगांव तहसील साहू संघ के अध्यक्ष संजीव साहू द्वारा की गई नई कार्यकारिणी में राजीव साहू (पत्थलगाव) को अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। समाज ने भरोसा जताया है कि उनके नेतृत्व में युवा इकाई समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
नई कार्यकारिणी की सूची:
पद नाम क्षेत्र
अध्यक्ष राजीव साहू पत्थलगांव
उपाध्यक्ष (महिला) सरस्वती साहू हिरापूर
उपाध्यक्ष वेदराम साहू सुखरापारा
सचिव राजकुमार गुप्ता पत्थलगांव
सह सचिव भूपेंद्र साहू पत्थलगांव
कोषाध्यक्ष अंकुर साहू पत्थलगांव
महामंत्री प्रमोद साहू पत्थलगांव
प्रदेश सचिव ने दी बधाई:
छत्तीसगढ़ साहू संघ (युवा प्रकोष्ठ) के प्रदेश सचिव मोहनिश साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नई टीम के ऊर्जावान सदस्य समाज की प्रगति और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक सिद्ध होंगे।
इस घोषणा के बाद से ही समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने का तांता लगा हुआ है।
**


0 Comments