Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पोड़ी उपरोड़ा खण्ड के पोड़ी उपरोड़ा मंडल में आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का श्री विजयादशमी दशमी उत्सव मनाया, इस अवसर पर सस्त्र पूजन किया गया।

पोड़ी उपरोड़ा खण्ड के पोड़ी उपरोड़ा मंडल में आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का श्री विजयादशमी दशमी उत्सव मनाया, इस अवसर पर सस्त्र पूजन किया गया। 

शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम पोड़ी उपरोड़ा में देखने को मिला, जहाँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने मरखी माता प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित की, इस अवसर पर विजय दशमी के उपलक्ष्य पर सस्त्र पूजन किया गया । आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंकज जोशी जी उपस्थित हुए साथ ही मुख्य वक्ता कटघोरा के खंड कार्यवाह श्याम सिंह व पोड़ी उपरोड़ा के खंड कार्यवाह संदीप जायसवाल मौजूद रहे, वही जिला शारीरिक प्रमुख नरेश चंद्र पटेल साथ ही पोड़ी के सह खंड कार्यवाह ऋषभ सिंह मौजूद रहे,साथ ही बड़ी संख्या में स्वयं सेवक नागरिक बंधु ,मातृ शक्ति म के रूप में बड़ी संख्या में माताएं बहने मौजूद रही साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर के भईया एवं दीदी मौजूद रहे। 

उद्बोधन पूर्व श्री नरेश पटेल जी ने संघ परिचय शताब्दी वर्ष एवं संघ में उत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला।

उद्बोधन में श्याम सिंह ने संघ की स्थापना हिन्दू समाज को संगठित करने पर प्रकाश डाला साथ ही कहा की जाति, प्रांत, भाषा और पंथ से ऊपर उठकर समरसता का भाव समाज में उत्पन्न होना चाहिए। उन्होंने कहा की संघ में दैनिक शाखा के माध्यम से व्यक्ति में चरित्र निर्माण, अनुशासन, सेवा, राष्ट्रभक्ति और त्याग की भावना को जागृत किया जाता है। अंत में उपस्थित सभी स्वयं सेवको द्वारा प्रार्थना कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement