Hot Posts

6/recent/ticker-posts

तमता मूढ़ापारा में राजस्व शिविर आयोजित: अतिरिक्त तहसीलदार ने किया निरीक्षण, मौके पर सुलझाए विवाद

 पत्थलगांव: शासन के निर्देशानुसार आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक ग्राम में राजस्व शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज तहसील पत्थलगांव के ग्राम तमता मूढ़ापारा में विशेष राजस्व शिविर लगाया गया।


​शिविर में पहुंचे अतिरिक्त तहसीलदार पत्थलगांव ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ग्रामीणों को राजस्व विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से अविवादित नामांतरण और बंटवारा की प्रक्रिया पर जोर देते हुए बताया कि अब ग्राम पंचायत प्रस्ताव के माध्यम से सचिव की ID का उपयोग कर इन्हें ऑनलाइन किया जा सकता है। इससे ग्रामीणों को तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

​मौके पर हुआ निराकरण:

शिविर के दौरान प्राप्त कई आवेदनों का अधिकारियों द्वारा तत्काल निराकरण किया गया। विशेष रूप से रास्ता संबंधी विवाद को लेकर रतन राम द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर अतिरिक्त तहसीलदार ने सक्रियता दिखाई। उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर विवादित स्थल का निरीक्षण किया और न्यायालय के आदेशानुसार रास्ता विवाद का तत्काल समाधान कराया। इस अवसर पर राजस्व विभाग के कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement