Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

जैविक खेती को बढ़ावा: संचालक कृषि ने किसानों को कम लागत में रसायन मुक्त उत्पादन हेतु किया प्रोत्साहित

जैविक खेती को बढ़ावा: संचालक कृषि ने किसानों को कम लागत में रसायन मुक्त उत्पादन हेतु किया प्रोत्साहित 

कोरबा। संचालनालय कृषि छत्तीसगढ़ रायपुर से संचालक कृषि राहुल देव ने सोमवार को जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर विभागीय योजनाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ संयुक्त संचालक कपिल देव दीपक, सहायक संचालक हर्ष मिश्रा एवं बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक एम.के. चौहान भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान ग्राम पतुरियाडांड में मक्का फसल प्रदर्शन, ग्राम केंदई में प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत सुगंधित धान (जिराफुल) और ग्राम नवापारा (पाली ब्लॉक) में धान बीज उत्पादन कार्यक्रम देखा गया। संचालक कृषि ने किसानों को रसायनमुक्त एवं कम लागत वाली खेती अपनाने, सामूहिक रूप से जैविक चावल उत्पादन करने और उचित मूल्य दिलाने हेतु मार्केटिंग व ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र को ध्यान में रखकर सुगंधित धान की ब्रांडिंग और वेबसाइट के माध्यम से प्रचार-प्रसार की सलाह दी। इस दौरान वृद्ध कृषक नानराम के पांच एकड़ क्षेत्र में लगाए गए मक्का फसल प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया। किसानों की मांग पर सिंचाई सुविधा के लिए नलकूप खनन और कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए गए।

संचालक कृषि ने उप संचालक कृषि को सभी राज्य एवं केंद्र पोषित योजनाओं के लक्ष्यों की समय-सीमा में 100 प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में जिले के कृषि अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement