Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

मैनी नदी पर झाड़ियों के बीच मिला अज्ञात महिला का शव,पुलिस जांच में जुटी…

 जशपुर । खबर जशपुर जिले के बगीचा थाने से आ रही है, जहां मैनी नदी में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है।

घटना के संबंध में जो जानकारी मिल रही है उस अनुसार ग्राम फूलडीह और जुजगु के बीच से होकर बहने वाली मैनी नदी में झाड़ियों के बीच एक महिला की लाश को राहगीरों ने देखा, उसके बाद यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी है।


लोगों का मानना है कि नदी में कहीं दूर से बहकर यह लाश आयी है, और बॉडी तीन चार दिन पुरानी भी प्रतीत हो रही है।

फिलहाल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी है, वहीं एफएसएल टीम का इंतजार भी किया जा रहा है, इस बीच बगीचा में जोरों की बारिश भी शुरू है, जिससे पुलिस को कार्यवाही में भी कड़ी मशक्कत का सामना करने का अनुमान है।

बहरहाल बॉडी मिलने से जुजगु और फूलडीह दोनों ही गांव में हड़कंप है, वहीं स्थल पर मजमा भी लग गया है। पुलिस स्थल की रवाना हो गयी है, और पुलिस जांच के बाद ही महिला की शिनाख्त हो पाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement