Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का लुड़ेग आगमन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का लुड़ेग आगमन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

शनिवार को छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी का जशपुर जिले के लुड़ेग स्थित जिला महामंत्री श्री मनीष अग्रवाल के निवास पर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री के साथ सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय जी , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक सायजी , पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता जी  एवं श्री उपेंद्र यादव जी  भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री का परिवार के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सभी से बड़ी आत्मीयता एवं सरलता के साथ मिले। परिवार के मुखिया श्री मुरारी लाल अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में भी श्री विष्णु देव साय जी का हमारे यहां लगातार आगमन होता रहा है, परंतु मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उनके निवास आगमन का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का वही अपनापन और सरल स्वभाव आज भी बरकरार है।

जिला महामंत्री श्री मनीष अग्रवाल ने मुख्यमंत्री जी के निवास आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए इसे परिवार एवं कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात बताया।

मुख्यमंत्री के साथ जिला कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement