Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम का दौरा, विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम का दौरा, विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन



पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शुभारंभ किया।इस अवसर पर सुतरा में सीसी रोड निर्माण, रामपुर में सामुदायिक भवन निर्माण, पोड़ी उपरोड़ा में ब्लाक इकाई कार्यालय का उद्घाटन, धान खरीदी केन्द्र में चबूतरा एवं सामुदायिक भवन निर्माण तथा डभरीपारा में आंगनबाड़ी केंद्र भवन का भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष गोगपा एवं विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, गोगपा जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम, गोगपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जगत नेताम, विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार पावेल, मनोहर श्रोते, सहेतर सिंह राज, पोड़ी उपरोड़ा उप सरपंच सीता अग्रवाल, पूर्व जनपद सदस्य विजय दुबे, पंचगण, सरपंच संतोषी बाई पोरते (सुतरा), प्रदीप सिंह (रामपुर), जिला संगठन मंत्री रामेश्वर सिंह, जनपद सदस्य वेद प्रकाश, दिनेश केराम, ब्लाक अध्यक्ष गोगपा युवा मोर्चा पाली जय प्रकाश, सचिव गोगपा कोरबा चैन सिंह नेटी, ब्लाक अध्यक्ष गोगपा पोड़ी उपरोड़ा राजेश मरावी, भूतपूर्व सरपंच ललित उईके, सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। विधायक मरकाम ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास जारी है और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।



Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement