Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

मजदूरों की हक की लड़ाई में शामिल हुए जनपद सदस्य संतोष मरावी, जेएमएस कंपनी के ठेका मजदूरों ने वास्तविक मजदूरी दर की मांग को लेकर कि आवाज बुलंद

मजदूरों की हक की लड़ाई में शामिल हुए जनपद सदस्य संतोष मरावी, जेएमएस कंपनी के ठेका मजदूरों ने वास्तविक मजदूरी दर की मांग को लेकर कि आवाज बुलंद

पोड़ी-उपरोड़ा/ पुटीपखना :- आज दिनांक 15 सितम्बर 2025, दिन सोमवार को जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक-11 पुटीपखना संतोष मरावी ग्राम पंचायत अड़सरा के आश्रित ग्राम रानी अटारी पहुँचे। यहाँ एसईसीएल कोयला खदान में कार्यरत जेएमएस कंपनी के ठेका मजदूरों ने वास्तविक मजदूरी दर की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।

मजदूरों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार परमानंद अपने एजेंटों के माध्यम से मजदूरी का हिस्सा दबावपूर्वक वसूल कर रहा है। मजदूर यूनियन के आह्वान पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर संतोष मरावी ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि उनकी लड़ाई में शत-प्रतिशत सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा अपने वचन के अनुरूप शोषित, पीड़ित किसान-मजदूरों की आवाज बनने के लिए हमेशा उपस्थित रहूंगा। इस अवसर पर गोंगपा पसान के सभापति एवं विधिक सलाहकार संतोष मरावी के साथ, प्रताप सिंह मरावी (अध्यक्ष सरपंच संघ एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि क्षेत्र क्रमांक-10), अड़सरा सरपंच धज्जवन सिंह आयाम, वार्ड पंच शिवप्रताप सिंह, चैतू पंडो, परमेश्वर सिंह, नदलाल नेताम, रामेश्वर कोर्चे सहित बड़ी संख्या में मजदूर साथी मौजूद रहे।बैठक के दौरान मजदूरों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक मजदूरी भुगतान में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगती, तब तक वे कार्य नहीं करेंगे। यदि ठेकेदार ने त्वरित संज्ञान नहीं लिया तो मजदूरों की न्यायिक लड़ाई रोड से कोर्ट तक जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement