Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

बीईओ के औचक निरीक्षण में शराबी शिक्षक फरार, गंभीर लापरवाही उजागर

बीईओ के औचक निरीक्षण में शराबी शिक्षक फरार, गंभीर लापरवाही उजागर 


पोड़ी-उपरोड़ा/ पुटुआ:-  ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मंगलवार को विकास खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के.आर. दयाल ने शासकीय प्राथमिक शाला पुटूवा (संकुल बनखेता) का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पदस्थ दो में से प्रधानपाठक पदम सिंह उपस्थित पाए गए, जबकि सहायक शिक्षक कृपाल सिंह मरकाम ड्यूटी के समय शराब के नशे में मिले। मौके पर उपस्थित ग्राम सरपंच अनंगविलास सिंह और ग्रामीणों ने शिक्षक की हरकत देखकर नाराजगी जताई, नशे कि हालात में BEO ने तत्काल जवाब माँगा व स्पस्टीकरण देने कि बात कही वही शिक्षक ने स्पस्टीकरण दी उसके बाद beo अन्य कक्षा भ्रमण करने गए जिस दौरान शिक्षक कृपाल सिंह बिन बताये स्कुल से गायब हो गए, इस हरकत से BEO कि नाराजगी और बढ़ गई, ग्रामीणों ने बताया कि कृपाल सिंह की शराबखोरी और लापरवाही की शिकायतें पहले भी कई बार की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। निरीक्षण में उपस्थिति रजिस्टर की जांच भी की गई, जिसमें दर्ज 62 विद्यार्थियों में से मात्र 44 विद्यार्थी उपस्थित मिले। BEO ने प्रधानपाठक को अनुपस्थित बच्चों की संख्या कम करने विशेष प्रयास करने और मध्यान्ह भोजन योजना के चावल की वास्तविक स्थिति की जांच कराने के निर्देश दिए।

BEO के.आर. दयाल ने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों की निरंतर अनुपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुशासनहीनता या लापरवाही पाए जाने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, नशे में पाए गए शिक्षक कृपाल सिंह मरकाम के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे गैर जिम्मेदार शिक्षकों के कारण पूरे शिक्षा तंत्र की बदनामी होती है। अब देखना होगा कि इस मामले में सख्त कार्यवाही होती है या फिर खानापूर्ति कर मामले को टाल दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement