Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत जिला स्तरीय रक्तदान शिविर सिविल हॉस्पिटल पत्थलगांव में आयोजित

प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत जिला स्तरीय रक्तदान शिविर सिविल हॉस्पिटल पत्थलगांव में आयोजित

पत्थलगांव। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सिविल हॉस्पिटल पत्थलगांव में किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने स्वयं रक्तदान कर जनसेवा का संदेश दिया।
मनीष अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, इससे जरूरतमंदों की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाजहित के कार्यों से जुड़कर मानव सेवा का संकल्प ले रहे हैं।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान शिविर को सफल बनाया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement