नक्सली केंद्रीय कमेटी सरकार से वार्ता को तैयार, हथियार डालने का किया ऐलान , नक्सलीयों द्वारा जारी प्रेस नोट अब हो रहा वायरल
रायपुर:- वामपंथी उग्रवादी संगठन सीपीआई (माओवादी) ने पहली बार औपचारिक तौर पर सरकार के सामने हथियार डालने और शांति वार्ता के लिए तैयार होने का संकेत दिया है। संगठन की ओर से नक्सली लीडर अभय के नाम से 15 अगस्त को जारी प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि फिलहाल पार्टी अस्थायी तौर पर हथियारबंद संघर्ष रोकने का निर्णय ले रही है और सरकार के साथ संवाद को तैयार है।
प्रेस नोट में लिखा है कि 2024 से चल रहे अभियान में पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ कई मुठभेड़ हुईं, जिसमें दोनों ओर से नुकसान हुआ। इसी पृष्ठभूमि में संगठन ने तय किया है कि एक महीने तक सरकार से संवाद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही यह भी मांग रखी गई है कि जेल में बंद माओवादी नेताओं को वार्ता में शामिल होने का अवसर दिया जाए।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार ईमानदारी से बातचीत चाहती है तो इस अवधि में पुलिस दबाव कम किया जाए और कैद साथियों से विचार-विमर्श की अनुमति दी जाए। इस बीच, बस्तर IG सुंदरराज पी ने कहा कि नक्सलियों के इस पर्चे की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पर्चे में दिखाई गई तस्वीर नक्सली लीडर अभय की ही है। IG ने कहा कि सरकार किसी भी बातचीत के संबंध में निर्णय उचित मूल्यांकन और विचार के बाद ही लेगी।
नोट:- Information from a news agency


0 Comments