शिवनंदन कुजूर ( युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विधानसभा पाली तानाखार ) ने जिले वाशियो को रक्षाबंधन एवं विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी
रक्षाबंधन और विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शिवनंदन कुजूर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ( विधानसभा पाली तानाखार ) (निवासी ग्राम पंचायत पचरा) ने विधानसभा समेत कोरबा जिले की सभी बहनों एवं आम जनमानस को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है जो भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और संरक्षण के भाव को सशक्त बनाता है। यह सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि रिश्तों में मजबूती और आत्मीयता का प्रतीक है।
साथ ही, 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस पर उन्होंने जिले के सभी आदिवासी भाई-बहनों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन हमारी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और पहचान को संरक्षित एवं सम्मानित करने का प्रतीक है। शिवनंदन कुजूर ने सभी से आग्रह किया कि इन दोनों पर्वों को आपसी सद्भाव, भाईचारे और एकता के साथ मनाएं तथा आने वाली पीढ़ी को भी इनकी महत्ता से अवगत कराएं

0 Comments