( विमल चौधरी ) रायगढ़ 9 अगस्त दिन शनिवार यूं तो रक्षाबंधन पूरे भारत ही नहीं अपितु विश्व के कई जगहों में, भाई बहन के प्यार का, समर्पण का, सम्मान का, और आशीर्वाद का, यह त्यौहार पूरे हर्षोल्लास से एक समारोह के रूप में मनाया जाता है। किंतु यह समारोह कुछ विशिष्ट समारोह का रूप ले लेती है, जब समारोह मैं कुछ ऐसी अति विशिष्ट गतिविधियां समाहित हो जाती है तो वह समारोह ऐतिहासिक कहलाती है । और ऐसा ही कुछ रायगढ़ जिले में भी देखने को मिला है।
और वह अति विशिष्ट गतिविधियां यह है की किरोड़ीमल नगर के आजाद चौक के पास, वार्ड क्रमांक 1 में स्थित, इंदिरा निवास कॉलोनी के सभागार मैं कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसे देखने के लिए लोगों की आंखें तरसती हैं।
आज रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष श्री वरुण सिंह को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए उनका घर बहुत बौना नजर आने लगा और उन्होंने रक्षाबंधन के त्यौहार को इंदिरा निवास कॉलोनी के सभागार में मनाने का निर्णय लिया, इस अवसर पर लगभग 600 बहनों ने उनकी कलाई पर अपने प्यार का बंधन राखी के रूप में बांधकर आशीर्वाद लेने और देने के रस्म को निभाया।
भाई वरुण सिंह ने भी बड़ी प्रसन्नता से अपनी सभी बहनों को भोजन , उपहार के साथ-साथ इस बात का वचन भी दिया की भाई अपनी सभी बहनों के हर परिस्थिति में कंधे से कंधा मिलाकर उसके साथ खड़ा रहेगा, और यथाशक्ति अपनी बहनों के सम्मान की रक्षा करेगा।
ऐसा दृश्य हमें कुछ बड़े नेताओं और कुछ आला अधिकारियों के यहां छुटपुट सुनने एवं देखने को मिलती है, लेकिन एक साधारण परिवार का भाई जिसके यहां इतना बड़ा समारोह हुआ हो, यह वाकई अपने आप में इस समारोह को चार-चार लगाने और इतिहास बनाने के लिए पर्याप्त है।



0 Comments