Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

गुरसिया लेपरा क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद, बांगो पुलिस ने सात आरोपियों पर की कार्रवाई

गुरसिया लेपरा क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद, बांगो पुलिस ने सात आरोपियों पर की कार्रवाई 

पोड़ी उपरोड़ा :- स्वतंत्रता दिवस के दिन जहाँ एक ओर पूरे क्षेत्र में स्कूलों व शासकीय कार्यालयों में आज़ादी का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर गुरसिया लेपरा क्षेत्र में कुछ युवकों के बीच विवाद मारपीट तक पहुँच गया। जानकारी के अनुसार, बगबुड़ा निवासी युवक मनोज ने बांगो थाना पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुरसिया लेपरा में उसके साथ मारपीट की गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की।

इसी बीच दूसरे पक्ष से भी प्रशांत लेपरा निवासी व अलोक पोड़ी निवासी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि उसके साथ भी मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही की और कुल 7 आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की। साथ ही, शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पृथक रूप से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्रवाई की गई। इस पूरी कार्यवाही में बांगो थाना प्रभारी समेत बांगो पुलिस के प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश डिक्सेना, आरक्षक अनिल पोरते एवं गजेन्द्र पाल सक्रिय रूप से शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिन पर इस तरह की घटनाएँ सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं। मामले में शामिल सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

बांगो थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा का कहना है कि पालकों की नियंत्रण क्षमता भी आज की पीढ़ी पर कमजोर पड़ गई है। अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर नहीं रख पाते, जिसके कारण वे मनमानी करने लगते हैं और विवादों में उलझ जाते हैं। ऐसे में आवश्यक है कि माता-पिता अपने बच्चों पर नजर रखें, उनकी गतिविधियों पर पल-पल की जानकारी रखें और उन्हें शिक्षा की ओर अग्रसर करें। जिम्मेदारी केवल पुलिस या प्रशासन की नहीं बल्कि माता-पिता और समाज के हर नागरिक की है कि वे युवाओं को सही राह दिखाएँ। पढ़ाई छोड़ चुके युवाओं को पुनः शिक्षा से जोड़ना और नशे से दूर रखना ही इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने का सबसे अच्छा उपाय है।


Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement