मुंगेली// वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार ने लोरमी क्षेत्र में कार्यरत सर्प रेस्क्यू टीम के ललित बंजारे, प्रदीप ढीमर एवं सुरेश यादव को उनकी उत्कृष्ट सेवा भावना एवं प्रतिबद्धता के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान करते हुए सम्मानित किया। इन्हें जूते, रेनकोट और स्नेक कैचर स्टिक देकर उनकी सुरक्षा और काम में आसानी हेतु निरंतर प्रोत्साहन दिया गया।
इस समर्पित टीम द्वारा अबतक तीन हजार से अधिक सर्पों को सुरक्षित रूप से घने वनों में छोड़कर, वन विभाग की विश्वसनीयता एवं जनसमूह के बीच संरक्षण कार्यों के प्रति विश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। इस अद्भुत सेवा के चलते आम जनता में वन विभाग के प्रति गहरा सम्मान और भरोसा उत्पन्न हुआ है।
वनमंडलाधिकारी ने इस अवसर पर वन विभाग के समस्त कर्मचारियों को यह संदेश भी दिया कि अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान एवं ईमानदार रहना अत्यंत आवश्यक है, और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को तत्परता से सम्मानित किया जाएगा। यह पहल विभाग में कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को बढ़ावा देने हेतु एक प्रेरणास्त्रोत बनी है।
यह सम्मान समारोह वन संरक्षण एवं सर्पों के प्रति जागरूकता फैलाने वाली इस टीम की अदम्य साहस और समर्पण की सजीव तस्वीर है।

0 Comments