रायगढ़, 15 अगस्त 2025 आजादी के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां सारा देश आजादी का पर्व पूरे जोश और जुनून के साथ मनाते हुए नजर आए, ऐसे ही उल्लास की इस घड़ी में एक नाम और जुड़ जाता है और वह है अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला रायगढ़ के अध्यक्ष श्री वरुण सिंह का, जिन्होंने महज एक दिन पहले देश की आन, बान, शान, *तिरंगा मेरा अभिमान* इस नारे के साथ पूरे किरोड़ीमल नगर में कभी ना खत्म होने वाली तिरंगा यात्रा निकाला, वहीं अगले दिन सुबह देश भक्ति का जज्बा लिए हजारों की भीड़ में, बड़ी ही शान से हमारी संरक्षा की निशानी, देश का गौरव, भारतीय तिरंगा ध्वज को अपने निर्धारित समय में फहराने का पुनीत कार्य किया!
ज्ञात हो कि वरुण सिंह एक तरफ जहां सनातन धर्म की संरक्षा के लिए दिन प्रतिदिन नए अध्याय लिख रहे हैं, वहीं देश प्रेम का जज्बा लिए पहले 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा और फिर 15 अगस्त को ध्वजारोहण कर क्षेत्र वासियों का दिल जीतने में सफल रहे।
इसकी जानकारी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला प्रवक्ता सुजीत गिरी ने दी।

0 Comments