Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पाली-तानाखार युवा कांग्रेस ने पुनः उठाई चार सूत्रीय मांग, 15 दिनों का अल्टीमेटम

पाली-तानाखार युवा कांग्रेस ने पुनः उठाई चार सूत्रीय मांग, 15 दिनों का अल्टीमेटम

पाली-तानाखार विधानसभा युवा कांग्रेस ने एक बार फिर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की है। विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अनुविभागीय अधिकारी, पोड़ी-उपरोड़ा को ज्ञापन सौंपते हुए 15 दिनों के भीतर समाधान की चेतावनी दी है।

अंकित ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा में सोनोग्राफी मशीन, महिला सर्जन एवं ऑपरेटर की नियुक्ति एनएच-130 से बांगो बांध की ओर मुख्य सड़क का निर्माण/मरम्मत लम्बे समय से नहीं हूआ है । पोड़ी-उपरोड़ा से लेपरा पंचायत की ओर बाढ़ प्रभावित सड़क का निर्माण। साशिन से सिन्दूरगढ़ तक सड़क निर्माण। अंकित पाल ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर वे पिछले एक वर्ष से लगातार शासन-प्रशासन को अवगत करा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बांगो बांध न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, फिर भी सड़क की स्थिति बदहाल बनी हुई है। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों में मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। मौके पर लक्ष्मी कांत कवर  ( प्रदेश महा सचिव) , सूरज यादव,  शिव नंदन कुजूर, उत्तभव चंद्रा, विनोद उर्रे, अमित अग्रवाल, लखन वर्मा, सुरेंद्र पोर्ते, वीरेंद्र महंत, संतोष, रोहित व अन्य उपस्थित थे 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement