Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

कटघोरा-पोड़ी उपरोड़ा मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से हादसों का खतरा बढ़ा, हनुमानगढ़ी के नीचे बड़ा गड्ढा बना दुर्घटनाओं का कारण। प्रशासन बेखबर

कटघोरा-पोड़ी उपरोड़ा मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से हादसों का खतरा बढ़ा, हनुमानगढ़ी के नीचे बड़ा गड्ढा बना दुर्घटनाओं का कारण। प्रशासन बेखबर

स्थानीय लोगों ने खुद खड़े किए पत्थर, फिर भी खतरा बना हुआ है। कटघोरा से पोड़ी उपरोड़ा मार्ग पर स्थित हनुमानगढ़ी पहाड़ के नीचे मुख्य मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग (PWD) की घोर लापरवाही के कारण सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बन चुका है, जो कि अब तक कई छोटे-बड़े हादसों की वजह बन चुका है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस गड्ढे में बरसात का पानी कई दिनों से जमा है, जिससे वाहन चालकों को अंदाजा ही नहीं लग पाता कि गड्ढा कितना गहरा और खतरनाक है।

यह गड्ढा एक पेट्रोल पंप के पास स्थित है, जहां दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। स्थानीय लोगों की मानें तो इस गड्ढे में कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन ना तो विभाग को इसकी जानकारी है और ना ही किसी तरह की मरम्मत का कार्य प्रारंभ हुआ है। गड्ढे की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोगों ने स्वयं पहल कर सड़क पर पत्थर खड़ा कर दिया है और उस पर रेडियम भी लगाया है ताकि वाहन चालक रात में गड्ढे को देख सकें।

लेकिन खतरा टला नहीं अवगमन में बाधा, शहर की सड़कों का हाल बेहाल

हालांकि स्थानीय लोगों की इस पहल से दुर्घटना के खतरे को कुछ हद तक कम किया गया है, लेकिन इससे एक और समस्या खड़ी हो गई है। जिस स्थान पर पत्थर खड़ा किया गया है, वह ठीक पेट्रोल पंप के पास है, जिससे वहां डीजल-पेट्रोल भराने आने वाले भारी वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हो रही है। सड़क पहले ही सकरी है, ऊपर से गड्ढा और उसके किनारे खड़ा किया गया पत्थर अब लोगों के लिए नया संकट बन गया है। कटघोरा जैसे नगर में पीडब्ल्यूडी की यह लापरवाही चिंता का विषय बन चुकी है। यह केवल हनुमानगढ़ी क्षेत्र नहीं बल्कि शहर के भीतर भी कई स्थानों पर सड़कों की हालत बेहद खराब है। बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं, लेकिन न तो विभाग चेत रहा है और न ही प्रशासन की ओर से कोई सख्त कदम उठाया जा रहा है। न कोई निरीक्षण, न मरम्मत और न ही कोई नोटिस यह सब प्रशासन की अनदेखी और पीडब्ल्यूडी की उदासीनता को उजागर करता है।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि हनुमानगढ़ी के नीचे मुख्य मार्ग पर बने गड्ढे को जल्द से जल्द भरा जाए ताकि हादसों को रोका जा सके। यदि समय रहते पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कार्य नहीं कराया तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement