दिनांक 9-7-2025 को डिलीवरी वार्ड में एडमिट गंभीर मरीज श्रीमती आरती मारकंडे पति श्री लोकेश मारकंडे को 6 यूनिट ओ पाजिटिव ब्लड फ्री में तत्काल मरीज के गंभीरता को देखते हुए ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल के द्वारा उसी दिन समय 11:45am,11:50 am,12:21pm, 12:34pm, 12:55pm,1:35pm को ब्लड उपलब्ध कराया गया| साथ ही
पूर्व में डिलीवरी वार्ड में एडमिट गंभीर मरीजों को रेयल ब्लड ग्रुप भी उपलब्ध कराया गया| पूर्व में सर्जरी वार्ड में भर्ती ब्लीडिंग पाइल्स वाले ए निगेटिव रेयर ब्लड ग्रुप को फ्री में ब्लड उपलब्ध करा कर जान बचाई गयी| एम्स रायपुर से रिफर हीमोफीलिया मरीज को 2 यूनिट बी निगेटिव प्लाज्मा ( FFP) और 1 यूनिट ब्लड उपलब्ध कराया गया| करीबन 4 साल से जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक से सभी मरीजों और आसपास के सभी अस्पतालों में मरीजों को ब्लड उपलब्ध कराया जा रहा है| और आज दिनांक 11-7-2025 दिन शुक्रवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी मध्यम विद्यालय गांव घुमका जिला राजनंदगांव के प्राचार्य श्री प्रशांत कुमार बंजारे द्वारा 20 वीं बार ओ पाजिटिव ब्लड थैलेसीमिया मरीज के लिए दिया गया| इस रक्तदान के समय ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल, ब्लड बैंक काउंसलर टी एस एंथोनी,नर्सिंग आफिसर सती गुप्ता, लैब टेक्नीशियन सूरज, कुसुम चंद्राकर, हिमांशु चंद्राकर और माला उपस्थित थे|अभी वर्तमान में जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक में 359 यूनिट ब्लड उपलब्ध है|

0 Comments