Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पोड़ी उपरोड़ा व पसान में मनाया गुरु पूजन उत्सव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पोड़ी उपरोड़ा व पसान में मनाया गुरु पूजन उत्सव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा आयोजित छह प्रमुख कार्यक्रमों में से एक गुरु पूर्णिमा उत्सव पूरे देशभर में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इसी क्रम में कोरबा जिले मे भी सभी खंड के मंडलो मे गुरु पूजन उत्सव मनाया जा रहा है, जहाँ पसान व पोड़ी उपरोड़ा खंड में भी संघ के स्वयंसेवकों द्वारा गुरु पूजन उत्सव का आयोजन किया गया।

इस विशेष अवसर पर सभी स्वयंसेवकों ने परंपरा अनुसार भगवा ध्वज को गुरु मानकर उसकी पूजा की और अपने जीवन को राष्ट्र सेवा हेतु समर्पित करने का संकल्प लिया। पसान मे मुख्य वक्ता के रूप मे श्री अभिषेक तिवारी जिला सह कार्यवाह, पसान खंड कार्यवाह राजकुमार पांडे, जिला व्यवस्था प्रमुख डॉ राजीव गुप्ता व पोड़ी उपरोड़ा मे मुख्य वक्ता के रूप में श्री शिरीष शराफ जी उपस्थित रहे, उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों को गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी महत्व की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि संघ द्वारा भगवा ध्वज को गुरु मानने के पीछे क्या दर्शन है। पोड़ी उपरोड़ा के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री गुलाब दास उपस्थित रहे। बिरसा मुंडा शाखा के मुख्य शिक्षक श्री प्रकाश राजपूत ने सभी आगंतुकों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में काफ़ी स्वयंसेवकों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी निष्ठा को दोहराया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement