Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुंगेली भाजपा परिवार ने भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर संगठन की उन्नति की कामना की

मुंगेली//गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुंगेली नगर मंडल के कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक एवं अनेक कार्यकर्ताओं ने मनकेश्वर महादेव (शंकर मंदिर), मल्हापारा में भगवान शिव शंकर का विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती की।  


सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज एवं संगठन की उन्नति की कामना की।


जिसमें भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष  सौरभ बाजपेई,महामंत्री  मन्नू लाल श्रीवास्तव, महामंत्री महावीर सिंह एवं सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।


ऐसे आयोजनों से संगठन में एकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement