लमना में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव सम्पन्न मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया नवप्रवेशी छात्रों का आत्मीय स्वागत
कोरबा/ पोड़ी उपरोड़ा :- विकासखंड के लमना गांव में आज जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री माननीय लखनलाल देवांगन रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया।
कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी बच्चों का तिलक कर, माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही बच्चों को पाठ्य पुस्तकें, यूनिफॉर्म और सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिलों का वितरण किया गया। छठवीं और नवमीं कक्षा के प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान भी किया गया, जिससे उनका मनोबल और उत्साह और अधिक बढ़ा।
इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में पाली-तानाखार विधानसभा के विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाखड़, जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम, विष्णु यादव, नरेंद्र पटनवार, विवेक मारकंडे, कलेक्टर अजीत वसंत, जिला सीईओ दिनेश नाग, एसडीएम तुलाराम भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय, तहसीलदार, नयाब तहसीलदार, सभी BEO, BRCC, जनपद सीईओ, स्काउट गाइड टीम, शिक्षाकर्मी व सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।यह आयोजन केवल एक औपचारिक प्रवेश उत्सव न होकर, भावी पीढ़ी को दिशा देने वाला प्रेरक अवसर सिद्ध हुआ। शिक्षा जैसे पावन कार्य में सभी की सहभागिता इस आयोजन को और भी विशेष बना गई।

0 Comments