Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

कटघोरा पुलिस व बांगो पुलिस ने की आमजन से अपील — "वर्षा ऋतु में बरतें सावधानी, रहें सुरक्षित"

कटघोरा पुलिस व बांगो पुलिस ने की आमजन से अपील — "वर्षा ऋतु में बरतें सावधानी, रहें सुरक्षित"

कोरबा जिले के कटघोरा थाना पुलिस व बांगो पुलिस ने आगामी मानसून सीजन में संभावित प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं को देखते हुए नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। भारी बारिश, वज्रपात, जलभराव, विषैले जीवों की सक्रियता और खुले कुओं में जहरीली गैस की आशंका को लेकर पुलिस ने विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

बिजली गिरने की घटनाएं जानलेवा, कटघोरा पुलिस ने कहा कि गर्जना व चमक के दौरान पेड़ों के नीचे न रुकें और खुले स्थानों से दूर रहें। मोबाइल या लोहे के वस्तुओं का उपयोग न करें। घर में रहते हुए सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को प्लग से निकाल दें। बाढ़ व नदियों में जलस्तर बढ़ने से खतरा, पुलिस ने अपील की है कि नदी-नालों व झरनों के पास अनावश्यक रूप से न जाएं। जलभराव वाले क्षेत्रों के निवासी सतर्क रहें और बच्चों को जलस्रोतों के पास जाने से रोकें। ग्राम प्रतिनिधियों को भी ग्रामीणों को समय रहते सचेत करने के निर्देश दिए गए हैं।

विषैले फूटू व मशरूम से परहेज जरूरी, मानसून में खेतों और जंगलों में उगने वाले फूटू, मशरूम व कांदा विषैले हो सकते हैं। पुलिस ने चेताया कि इनका सेवन न करें, भले ही पहले उपयोग किए गए हों। संदिग्ध खाद्य विषाक्तता की तुरंत जानकारी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को दें। खुले कुएं व बोरवेल बन सकते हैं मौत का कुंआ, बिना बाउंड्री या ढक्कन वाले कुएं व बोरवेल को तुरंत सुरक्षित करें। यह बच्चों और मवेशियों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। कुओं में जहरीली गैस का रिसाव होने की भी आशंका जताई गई है।

बिजली से संबंधित खतरे से बचाव, शॉर्ट सर्किट और खुले तारों से दूर रहें। गीले हाथों से इलेक्ट्रिक स्विच को न छुएं। पुराने तारों की समय पर जांच व मरम्मत कराएं। बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर या जलभराव वाले इलाकों में विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखें। सांप, बिच्छू और अन्य विषैले जीवों से सावधानी

बरसात में ऐसे जीव अक्सर घरों में घुस आते हैं। झाड़ियों, टीन शेड, लकड़ी या गड्ढों में बिना देखे हाथ न डालें। घर के आसपास सफाई रखें और मच्छरदानी का उपयोग करें। किसी विषैले जीव के काटने पर घरेलू उपचार में समय न गवाएं, तुरंत अस्पताल पहुंचे।

आपातकालीन स्थिति में करें संपर्क, पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करें या थाना प्रभारी कटघोरा 9479193314, चौकी प्रभारी जटगा 8319836056 और जिला पुलिस कंट्रोल रूम कोरबा 9479193399, एवं बांगो थाना प्रभारी नंबर 9479193316, जाटगा चौकी 9479193323 पर तत्काल सूचना दें।

https://youtu.be/2HhrgXRjQuY

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement