Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने पत्थलगांव शहर मण्डल के उपाध्यक्ष

 पत्थलगांव- भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने पत्थलगांव शहर मण्डल के उपाध्यक्ष

जशपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर के अंतर्गत पत्थलगांव शहर मण्डल में संगठनात्मक नियुक्तियों की सूची जारी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव व प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय के मार्गदर्शन में तथा जिला अध्यक्ष श्री भरत सिंह जी  के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी घोषित की गई है।
इस सूची में श्री कैलाश यादव को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री कैलाश यादव ग्राम गोढीकला के निवासी हैं और पार्टी के प्रति उनके समर्पण, निष्ठा और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में इस घोषणा को लेकर हर्ष का माहौल है। सभी ने श्री कैलाश यादव को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल में संगठन को और अधिक मजबूत होने की आशा जताई है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement