रायपुर -भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ जिला संघ रायपुर कीसमीक्षा बैठक आज राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
रायपुर जिले के समस्त स्काउट गाइड के प्रचार प्रसार अंशदान नवीनीकरण आय व्यय की जानकारी नवीन दल का गठन के संबंध में समीक्षात्मक व विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने कहा गया कि रायपुर जिले के समस्त विकासखंडों में स्काउटर गाइडर सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें वार्षिक कैलेंडर के आधार पर सक्रिय व अनुशासन के साथ सेवा कार्य के लिए तत्पर रहे साथ ही यह भी कहा गया कि बिना जिला व राज्य के अनुमति लिए नेशनल के कार्यक्रमों में भागीदारी न लें ।समस्त स्काउटर गाइडर का वारंट 2 वर्ष तक के लिए वैलिड करने की बात कही जिला व विकासखंड में आए समस्याओं का निराकरण होगी समस्त सीजी स्कूल के साथ-साथ सीबीएसई स्कूलों के बच्चों को स्काउट गाइड का लाभ मिले रायपुर जिला पूरी सक्रियता के साथ एकजुट होकर कार्य करें ताकि स्काउटिंग को पूरे छत्तीसगढ़ में एक नई दिशा प्रदान कर सकेंगे उक्त बैठक में जिला अध्यक्ष जी स्वामी जी राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सरिता पांडे जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि सुरेश अवस्थी जी साई कृष्णा जिला पूर्व जिला आयुक्त ममता सिंह गायत्री सिंह जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला जिला संगठन आयुक्त गाइड लक्ष्मी नायक जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट गोपाल राम वर्मा जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड साहिना परवीन विकासखंड सचिव धरसींवा मुकेश बोरकर विकासखंड सचिव आरंग रोहित कुमार वर्मा ।विकासखंड सचिव अभनपुर भूपेश कुमार साहू संयुक्त सचिव लीला वर्मा एवं समस्त स्काउर गाइडर संगीता श्रीवास्तव दामिनी नाग भारती राजपूत मनीषा वाईकर मोनिका सिंह मेनका वर्मा निशा सिंह अपर्णा तिवारी बिंदु आकांक्षा दीवान सविता भरत लक्ष्मी नारायण नमन कुमार साहू भागीरथी तोक सिंह वर्मा मोनिका गुप्ता मेनका निषाद सुमन धृतलहरे व मीडिया प्रभारी मीना भारद्वाज उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन राज्य सचिव मृन्तुजय शुक्ला द्वारा की गई एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट गोपाल राम वर्मा जी द्वारा श्रेष्ठ मार्गदर्शन के साथ स्काउटिंग को आगे बढ़ाने व रायपुर जिले में नई दिशा देने की बात कहते हुए बैठक सम्पन्न कर आभार प्रकट किया गया।

0 Comments