Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

घोघरा नाला से अवैध रेत परिवहन करते वाहन सहित चालक गिरफ्तार, वन विभाग कि कार्यवाही

कोरबी परिषर के घोघरा नाला से अवैध रेत परिवहन करते वाहन सहित चालक गिरफ्तार, वन विभाग कि कार्यवाही

कोरबी परिसर अंतर्गत घोघरा नाला क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते हुए पकड़ा। यह कार्रवाई भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(क) एवं छत्तीसगढ़ बनोपज अभिवहन नियम 2001 के तहत की गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी वाहन चालक सुरेन्द्र पिता लाल सिंह, निवासी ग्राम झिनपुरी (भादरा), तहसील पोड़ी उपरोड़ा, जिला कोरबा, वाहन मालिक मुरारीलाल जायसवाल के निर्देश पर उसके राखड़ ईंट भट्टा में उपयोग हेतु घोघरा नाला से रेत की खुदाई कर ट्रॉली में भर रहा था। उसी दौरान वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी चालक ने वन अपराध करना स्वीकार किया। साथ ही रेत परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।मौके से एक नग ट्रैक्टर ट्रॉली में लगभग 2.000 घन मीटर रेत जप्त की गई। वाहन को जब्त कर वन आवासीय परिसर मोरगा में सुरक्षित रूप से रखा गया है।

इस कार्रवाई में मुख्य वनकर्मी प्रहलाद कुमार सिदार, पंकज खैरवार, अशोक श्रीवास, रामप्रताप कुशवाहा, गंगाराम नेताम, प्रीतम पुराईन एवं सुनील कुमार डिक्सेना की सराहनीय भूमिका रही। वन विभाग ने मामले में POR क्रमांक 12656/20, दिनांक 04/06/2015 दर्ज किया है और आगे की विधिवत कार्रवाई जारी है।



Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement