Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

वन बेरियर में गार्ड से मारपीट और जान से मारने कि धमकी, पत्रकार और जांच एजेंसी कर्मी बनकर डराने का आरोप

वन बेरियर में गार्ड से मारपीट और जान से मारने कि धमकी, पत्रकार और जांच एजेंसी कर्मी बनकर डराने का आरोप

कोरबा/कोरबी :- कोरबा जिले के कोरबी चौकी अंतर्गत विजयाडांड वनोपज जांच नाका में तैनात दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी दुर्गा प्रसाद यादव ने ड्यूटी के दौरान तीन अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने की गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने कोरबी चौकी में एफआईआर के लिए आवेदन देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दुर्गा प्रसाद यादव, जो कि वर्ष 2017 से वन विभाग के तहत तनेश फारेस्ट बेरियर में सेवाएं दे रहे हैं, ने बताया कि दिनांक 5 जून की सुबह करीब 4 बजे काली रंग की इनोवा क्रिस्टा में सवार तीन व्यक्ति बेरियर पहुंचे। आरोपियों ने नशे की हालत में बेरियर पर जोर-जोर से हॉर्न बजाया और बाहर निकलने पर दुर्गा प्रसाद को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

दुर्गा प्रसाद के अनुसार, आरोपियों ने खुद को "श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ" का अध्यक्ष, सीबीआई और ईओडब्लू का अधिकारी बताया। उन्होंने दुर्गा प्रसाद से उसका नाम-पता पूछते हुए वीडियो बनाना शुरू कर दिया। तीनों व्यक्ति पंजाबी मूल के प्रतीत हो रहे थे, जिनमें से दो ने पगड़ी पहनी हुई थी। बेरियर पर ड्यूटी के दौरान जब दुर्गा प्रसाद गाड़ी की एंट्री रजिस्टर करने अंदर गया, तब आरोपियों ने उसका पेन और मोबाइल फोन छीन लिया और फिर मारपीट की धमकी दी। बाद में उसके मोबाइल में अपने नंबर (7509781000 और 7509781008) डालकर कॉल भी की और धमकाया कि वीडियो को डिलीट कर देंगे, लेकिन बात करनी होगी।

पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना वनोपज जांच नाका में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। इस मामले में उन्होंने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए संबंधित आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मामले के प्रत्यक्षदर्शी परिसर रक्षक मुरारी लाल साहू ने भी घटना की पुष्टि की है। अब यह देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी तत्परता और गंभीरता से कार्रवाई करती है।

रिपोर्ट :- नानक राजपुत (सह सम्पादक कोरबा)

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement