दुर्ग कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के दिशा निर्देशानुसार पर दिनांक 13-06-2025, दिन शुक्रवार को एक छत्तीसगढ़ घुड़सवार रेजिमेंट एनसीसी अंजोरा दुर्ग के द्वारा
रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | इस रक्तदान शिविर में रक्त दाताओं द्वारा 28 यूनिट बहुमूल्य रक्त प्राप्त किया गया | शिविर में
ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में डॉ. सूर्य कमल, डॉक्टर फाल्गुनी साहू , काउंसलर टी. एस. एंथोनी, स्टाफ नर्स सती गुप्ता, लैब टेक्नोलॉजिस्ट रूपेश सर्पे ,सूरज ,हिमांशु चंद्राकर,चित्ररेखा बटालियन से अंजोरा कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राहुल दुबे, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमन सिंह की और उनके स्टाफ की उल्लेखनीय भूमिका और सकारात्मक सहयोग रहा | सभी ने रक्तदाताओं को साधुवाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की|साथ ही 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ अवसर पर जिला चिकित्सालय दुर्ग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है|तथा अभी जिला चिकित्सालय दुर्ग में 212 यूनिट ब्लड अभी उपलब्ध है|

0 Comments