Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार, कोरबी चौकी का मामला, मामूली गाली गलौच के कारण हत्या

हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी गिरफ्तार, कोरबी चौकी का मामला, मामूली गाली गलौच के कारण हत्या 

कोरबा/ कोरबी:-  कोरबा जिले के कोठीखरॉ गांव में हुई एक अज्ञात हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज वारदात 08 जून की रात को हुई थी, जब जानसाय उर्फ छोटू धनवार की लाश गांव के एक घर में संदिग्ध हालत में मिली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक जानसाय धनवार (निवासी ग्राम घुमानीडॉड, थाना बांगो) 6 जून को अपनी मौसी फुलसुंदरी बाई धनवार के घर कोठीखरॉ मेहमानी पर गया था। 8 जून की रात भोजन उपरांत वह टहलने निकला और फिर वापस नहीं लौटा। अगली सुबह उसकी लाश गांव के ही मोहन राम धनवार के आंगन में पड़ी मिली, जिस पर लाठी-डंडे से मारपीट के गंभीर निशान थे। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता घूराऊ राम धनवार द्वारा दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर कोरबी चौकी में अपराध क्रमांक 108/2025, धारा 103(1), 238 BNS के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच प्रारंभ की।

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण एवं थाना बांगो प्रभारी दुर्गेश वर्मा, कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य व पूछताछ के आधार पर मोहन राम धनवार (उम्र 45 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक ने नशे की हालत में उसे गाली गलौज की थी, जिससे नाराज़ होकर उसने लाठी और नुकीली छड़ से वार कर जानसाय की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार व आरोपी के कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। वही आज आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है



Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement