Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

मुंगेली भाजपा का मोहल्ला चौपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा

मुंगेली// मुंगेली भाजपा ने इमलीपारा (कबीर वार्ड) में एक मोहल्ला चौपाल का आयोजन किया।


जिसमें विधायक पुन्नू लाल मोहले ने अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विस्तृत जानकारियां दीं।विधायक पुन्नू लाल मोहले ने बताया कि आज हमारा देश चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने जा रहा है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।महतारी वंदन योजना के तहत शत-प्रतिशत महिलाओं को लाभ मिल रहा है, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों में देश की जनता के लिए अनेक लाभकारी काम हुए हैं।मोदी सरकार के 11 वर्षों में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है, जिनमें आर्थिक वृद्धि भारत की जीडीपी वृद्धि दर में वृद्धि हुई है और देश दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

भाजपा ने इस अभियान का नाम संकल्प से सिद्धि रखा है, जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


इस अवसर पर दीनानाथ केशरवानी मुंगेली जिला के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष,शैलेश पाठक पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ,सुनील पाठक  मीडिया प्रभारी,जयप्रकाश मिश्रा नगर पालिका उपाध्यक्ष,विजय बंजारा तिलक वार्ड के पार्षद,द्वारका प्रसाद जायसवाल जीवरिष्ठ भाजपा नेता,मन्नू श्रीवास्तव मुंगेली नगर के महामंत्री,महावीर सिंह नगर महामंत्री,नगर कार्यकारिणी एवं भाजपा के समस्त भाजपा पार्षद सहित सभी वार्ड के अध्यक्ष के साथ विजय यादव कबीर वार्ड गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement