Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

कोरबा में राखड़ परिवहन में घोर भारी लापरवाही, खुले डाले से गिर रही राख, प्रशासन और पर्यावरण विभाग बेखबर

कोरबा में राखड़ परिवहन में घोर भारी लापरवाही, खुले डाले से गिर रही राख,  प्रशासन और पर्यावरण विभाग बेखबर

कोरबा/ पोड़ी उपरोड़ा :- जिले में राखड़ परिवहन को लेकर बनाए गए तमाम नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। ताजा मामला पोड़ी उपरोड़ा के समीप सामने आया है, जहाँ आज बुधवार करीब रात लगभग 9 बजे WB 57 D 9702 नंबर की एक हाइवा वाहन खुले डाले के साथ तेज रफ्तार में चोटिया की ओर जा रही थी। वाहन के पिछले हिस्से का डाला पूरी तरह खुला हुआ था, जिससे भारी मात्रा में राखड़ सड़क पर गिर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान वाहन चालक से जब जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, उल्टा विवाद करते हुए वाहन में सवार होकर तेज गति से निकल गया। इस तरह की लापरवाही न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ भी है। ऐसे मामले मेँ पुलिस विभाग की पेट्रोलिंग टीम भी अनदेखा करती है। 

ज्ञात हो कि ऐसे मामलों में 40 से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना निर्धारित है, फिर भी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। सड़क पर गिरी राख से दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है, वहीं स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी इसका गंभीर असर पड़ता है। राख से उत्पन्न धूल और कण विभिन्न प्रकार की सांस और त्वचा संबंधी बीमारियों को जन्म देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और पर्यावरण विभाग को इन मामलों की जानकारी देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। अधिकारी एसी vip गाड़ियों में चलते हैं, जिन्हें सड़कों की जमीनी हकीकत से कोई सरोकार नहीं है। सवाल यह है कि क्या WB 57 D 9702 नंबर की इस वाहन पर कोई सख्त कार्रवाई की जाएगी या फिर अन्य मामलों की तरह इसे भी रफा-दफा कर दिया जाएगा। अब देखना यह होगा कि कोरबा प्रशासन और पर्यावरण विभाग इस मामले में क्या ठोस कदम उठाते हैं या जनता की आवाज एक बार फिर अनसुनी रह जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement