पाली-तानाखार विधानसभा युवा कांग्रेस ने पूरे क्षेत्र में घूमकर मनाया लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन, कई नियुक्तियां भी की गईं
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर पाली-तानाखार विधानसभा युवा कांग्रेस द्वारा पूरे क्षेत्र में विविध जनकल्याणकारी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस अवसर पर क्षेत्र के युवाओं में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। युवा कांग्रेस विधानसभा प्रभारी लक्ष्मीकांत कंवर और विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल के नेतृत्व में पशान ब्लॉक में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही पशान स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रमेश यादव, हेमचंद, ओमप्रकाश सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके पश्चात पाली ब्लॉक में भी वृक्षारोपण किया गया एवं पाली स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसी अवसर पर युवा कांग्रेस पाली ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई, जिसमें दिनेश महंत को पाली ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री प्रशांत मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि अजय सैनी, रवि कश्यप, दीपक जायसवाल, विधानसभा प्रभारी लक्ष्मीकांत कंवर, विधानसभा अध्यक्ष अंकित सिंह पाल सहित कई पदाधिकारी व युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अन्य प्रमुख उपस्थिति दर्ज कराने वालों में दुर्गेश मानिकपुरी, माखन, रमेश दास, जयसिंह, गंगाराम, राजा राम, प्रमोद, अजय प्रजापति, आदित्य, दयाल, इंद्रजीत, राकेश महंत, सुदर्शन, मानू, भूरू, मुकेश आदि शामिल रहे। युवा कांग्रेस की इस सक्रियता ने क्षेत्र में संगठन की ऊर्जा और सामाजिक जिम्मेदारी को उजागर किया।


0 Comments