Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

10 साल हो गए नेशनल हाइवे की बदहाली पुलिया के खस्ताहाल को लेकर युवा कांग्रेस ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन...* *महीने भर के अंदर समाधान नहीं हुई तो कांग्रेस करेगी सरकार की दशकर्म और तेरहवीं ....

कांसाबेल : नेशनल हाईवे एनएच 43 की बदहाली धसती पुलिया को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस रवि शर्मा की अगुवाई में जिला युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजित साय कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय पाठक, पत्थलगांव विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव, जशपुर विधानसभा अध्यक्ष विवेकानंद दास महंत के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कांग्रसियों ने आज कांसाबेल से आगे लमडाँड़ स्थित मैनी पुल के ऊपर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार एनएच प्रशासन के विरुद्ध में हल्ला बोल कर जमकर नारेबाजी की। वहीं रवि शर्मा ने कहा अगर महीने भर के अंदर समस्या का समाधान नही हुई तो युवा कांग्रेस वृहद रूप से सरकार और एनएच प्रशासन का दशकर्म और तेरवहीँ भी करेगी इसी नेशनल हाईवे में वृहद रूप से आंदोलन होगा चक्का जाम होगी जिसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री एवं एनएच प्रशासन की होगी।



विष्णुदेव साय के सीएम बनने से जशपुर को मिली 3 उपलब्धि -रवि शर्मा 

रवि शर्मा ने कहा हमारे जशपुर जिले को 3 उपलब्धि मिली है जबसे विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री बने हैं पहला तो हर रोज हेलीकॉप्टर बैठ रहे हैं , दूसरा जिले के लोगों को हर सप्ताह हेलीकॉप्टर देखने मिल रहा है और तीसरा भाजपा कार्यकर्ता हेलीकॉप्टर बैठ रहे हैं और उसमें भी कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं आज मै बैठूंगा कल तू बैठना ऐसे तू तू मैं मैं की स्थिति बना हुवा है।



इस दौरान ,वरिष्ठ कांग्रेसी अभिमन्यु सिदार,पूर्व सरपंच हर्षविजय खाखा, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अमित एक्का, जिला महासचिव रंजीत यादव, जिला महासचिव सोमल, उपसरपंच बटईकेला अंकित गोयल, मयंक शर्मा, आईटी सेल अध्यक्ष पत्थलगांव मयंक रोहिला, यम सिदार, बगीचा से युवा नेता अरशद खान, वरिष्ठ कांग्रेसी जगन राम, सुरजनाथ विश्वकर्मा, विवेक, आरिफ खान, एवं भारी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement