Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

बाइक पर शराब तस्करी कर रहे युवक को धरमजयगढ़ पुलिस ने पकड़ा, 50 लीटर महुआ शराब जब्त, आबकारी एक्ट की कार्रवाई*

 रायगढ़, 21 जून 2025* — जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए धरमजयगढ़ पुलिस ने शनिवार को *50 लीटर महुआ शराब* के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में की गई।



      प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रूपुंगा निवासी सितेन्द्र डनसेना (उम्र 21 वर्ष) मोटरसाइकिल से अवैध रूप से महुआ शराब लेकर दुर्गापुर चौक की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुर्गापुर चौक में घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ा।

       आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी मोटरसाइकिल में लदे 3 प्लास्टिक की बोरियों से कुल *50 लीटर महुआ शराब* बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत *5,000 रुपये* है। शराब के परिवहन में प्रयुक्त *बिना नंबर प्लेट की बजाज प्लेटीना मोटरसाइकिल* (अनुमानित कीमत ₹20,000) को भी जब्त किया गया है।

       पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना धरमजयगढ़ में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज करगिरफ्तारी की कार्रवाई पूर्ण की और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

       थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में इस कार्रवाई में एएसआई गंगाराम भगत, आरक्षक विनय तिवारी, विजयनंद राठिया, हेमलाल बरेठ एवं महिला आरक्षक सोनम उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement