Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

योग दिवस पर सेजेस पोड़ी उपरोड़ा में ब्लॉक स्तरीय योग अभ्यास संपन्न। स्वस्थ जीवन का आधार बना योग, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

योग दिवस पर सेजेस पोड़ी उपरोड़ा में ब्लॉक स्तरीय योग अभ्यास संपन्न। स्वस्थ जीवन का आधार बना योग, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

पोड़ी उपरोड़ा, 21 जून:- 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेजेस पोड़ी उपरोड़ा में ब्लॉक स्तरीय योग अभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं स्काउट-गाइड के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस योग कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधुरी तंवर उपस्थित रहीं। उनके साथ ही पोड़ी उपरोड़ा तहसीलदार, जनपद सीईओ, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, BRC, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, विद्यालय प्राचार्य, शिक्षक एवं अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, योग शिक्षक, तथा भारत स्काउट एवं गाइड के जिला सदस्य श्री सींह कार्यक्रम में शामिल हुए। ब्लॉक सचिव सुश्री लक्ष्मी राज, संयुक्त सचिव श्री मनराखन अगरिया, गाइडर सुश्री नमीता कुर्रे, सुश्री अंजूमुद्रा कंवर, एवं स्काउट मास्टर श्री बृजेश धिरहे के नेतृत्व में स्काउट एवं गाइड टीम ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को सफल बनाया।

योग सत्र का संचालन योग गुरु द्वारा किया गया, जिन्होंने विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाते हुए उनके शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है, जो व्यक्ति को संतुलित, शांत और स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। जनपद अध्यक्ष ने कहा "योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज पूरे विश्व में योग को मान्यता मिली है। गर्व है कि हम योग की इस परंपरा को आत्मसात कर रहे हैं।"अधिकारियों ने भी योग को दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की और युवाओं को इसके लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनजागरूकता फैलाना, नियमित योग अभ्यास को प्रोत्साहित करना, एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना था। आयोजन ने एक सकारात्मक संदेश दिया कि योग एक सामाजिक आंदोलन का स्वरूप ले चुका है और इसमें सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement