कटघोरा मल्दा घाट मे अन्तिम संस्कार के दौरान मधुमक्खीयो क़ा हमला, मची भगदड़।
कटघोरा के युवा कांग्रेस नेता सुमित दुहलानी के अंतिम संस्कार के समय एक बड़ी घटना हो गई। जब मलदा घाट मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार हो रहा था, तभी वहां अचानक मधुमक्खियों का एक झुंड आ गया और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, वहां सुमित दुहलानी के परिवार के साथ-साथ नगर पालिका अध्यक्ष और बहुत से लोग मौजूद थे। मधुमक्खियों ने सभी पर हमला किया और कई लोग उनके काटने का शिकार हो गए। सुमित दुहलानी, जो कटघोरा मेन रोड के रहने वाले थे, का 1 मई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। जिससे पूरा शहर शोक कि लहर मे डूब गया, वही 2 मई की सुबह उनके घर से अंतिम यात्रा शुरू हुई और मलदा घाट मुक्तिधाम पहुंची। जैसे ही वहां अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हुई और दीपक जलाया गया, वैसे ही मधुमक्खियां आ गईं। लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग तो अपनी जान बचाने के लिए पास के तालाब में कूद गए। काफ़ी संख्या मे लोग मधुमक्खियों के काटने से घायल हुए। सभी लोग तुरंत कटघोरा के निजी और सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचे तब जाकर राहत मिली, सुमित दुहलानी के परिवार वाले भी इस हमले में घायल हुए हैं।

0 Comments