भाजपा की बैठक में "वन नेशन, वन इलेक्शन" पर चर्चा, पाली तानाखार विधानसभा के पोड़ी उपरोड़ा मे हुआ आयोजन
पोड़ी उपरोड़ा :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा "वन नेशन, वन इलेक्शन" विषय पर एक महत्वपूर्ण विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन 2 मई 2025 को प्रातः 11 बजे सद्भावना भवन, पोंड़ी उपरोड़ा में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।बैठक का उद्देश्य भारत में एक साथ सभी चुनाव कराने की अवधारणा पर विस्तृत चर्चा करना था। कार्यक्रम में पाली तानाखार विधानसभा अंतर्गत आने वाले सभी सातों मंडलों के अध्यक्ष, महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के संयोजक-सहसंयोजक, जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत व जनपद सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, पंच, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षद सहित क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधानसभा प्रभारी (वन नेशन, वन इलेक्शन), पाली तानाखार द्वारा सभी को संबोधित करते हुए इस विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और इसके सकारात्मक पहलुओं पर चर्चा करते हुए सहयोग की अपील की गई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सराहनीय रही और कार्यकर्ताओं में इस विषय को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

0 Comments