Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

पोड़ी से लेपरा मार्ग के लिए डीएमएफ से मिली 1 करोड़ 20 लाख की स्वीकृति, बारिश से पूर्व चालू होगा काम

पोड़ी से लेपरा मार्ग के लिए डीएमएफ से मिली 1 करोड़ 20 लाख की स्वीकृति, बारिश से पूर्व चालू होगा काम

जिले के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिला खनिज न्यास (DMF) अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की है। इसी क्रम में पोड़ी उपरोड़ ब्लॉक के अंतर्गत पोड़ी से लेपरा मार्ग पर 3 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण के लिए ₹1 करोड़ 20 लाख रु की मंजूरी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि यह मार्ग पिछले बारिश के दिनों में बह जाने के कारण जर्जर स्थिति में पहुंच गया था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय जनप्रतिनिधि सरपंच, जनपद सदस्य और ग्रामीणों की मांग पर यह कार्य स्वीकृत किया गया है। सड़क निर्माण का कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से संपादित किया जाएगा। इस मार्ग के पक्के निर्माण से केवल पोड़ी और लेपरा नहीं बल्कि समीपवर्ती दर्जनों गांव के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। बारिश के मौसम में होने वाली आवागमन की दिक्कतें अब खत्म होंगी और ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।

प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि निर्माण कार्य गुणवत्ता और समय-सीमा का ध्यान रखते हुए शीघ्र पूरा किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement