Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

नवपदस्थ बांगो थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने ग्रामीणों से की मुलाकात, सजग कोरबा अभियान के तहत किया जागरूक

नवपदस्थ बांगो थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने ग्रामीणों से की मुलाकात, सजग कोरबा अभियान के तहत किया जागरूक

पोड़ी उपरोड़ा: नव पदस्थ बांगो थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने सजग कोरबा अभियान के अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा व आसपास के ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण केवल पुलिस के प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए आम जनता व जनप्रतिनिधियों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

थाना प्रभारी वर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में अपराधों में सबसे अधिक वृद्धि साइबर अपराधों की हो रही है, जिनका शिकार ग्रामीण क्षेत्र के भोले-भाले लोग अधिक हो रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।इसके अलावा उन्होंने नशा मुक्ति पर विशेष बल देते हुए कहा कि गांवों को नशा मुक्त बनाना आवश्यक है ताकि बच्चों का झुकाव पढ़ाई की ओर हो। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि आजकल बच्चे भी शराब जैसी बुरी आदतों की ओर बढ़ रहे हैं, जिसे रोकने के लिए शराब की बिक्री पर नियंत्रण अनिवार्य है।

श्री वर्मा ने माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें, उन्हें प्रतिदिन स्कूल भेजें और उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें ताकि उनका झुकाव अपराध की ओर न हो, इस अवसर पर ग्राम सरपंच सहेत्तर सिंह राज, उप सरपंच सीता देवी अग्रवाल और ग्रामीणों ने थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा का आत्मीय स्वागत किया और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा।



Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement