Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

जशपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

 जशपुर, 19 अप्रैल 2025 – जशपुर जिले के कांसाबेल वृत्त में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई सचिव सह आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. संगीता के निर्देशों के क्रम में कलेक्टर डॉ. रोहित व्यास एवं उपायुक्त आबकारी श्री विजय सेन शर्मा के निर्देशानुसार, तथा जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती महिमा पट्टावी के मार्गदर्शन में की गई।



इस अभियान के तहत ग्राम भुईहरटोली, थाना नारायणपुर निवासी रामकेशवर राम (पिता – जगमोहन राम, उम्र – 33 वर्ष) के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जेल दाखिल किया गया है।


इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मनोहर लाल कहार, मुख्य आरक्षक धनेश्वर पैकरा, आरक्षक जुगल पटेल, नगर सैनिक मंजीत महेश्वरी, लोकेश पैकरा तथा महिला सैनिक पूनम का विशेष योगदान रहा।


आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है, और यह कार्रवाई उसी का एक हिस्सा है।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement