Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

विधायक तुलेश्वर मरकाम ने जन्मदिन पर किया क्षेत्र का दौरा, अस्पताल में फल वितरण, आवास हितग्राहियों से की मुलाकात, ग्राम पंचायत भवन में केक काटा गया

विधायक तुलेश्वर मरकाम ने जन्मदिन पर किया क्षेत्र का दौरा, अस्पताल में फल वितरण, आवास हितग्राहियों से की मुलाकात, ग्राम पंचायत भवन में केक काटा गया

पोड़ी उपरोड़ा 19 अप्रैल:- विधायक श्री तुलेश्वर मरकाम ने अपने जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रीय दौरा कर जनसेवा की मिसाल पेश की। दिन की शुरुआत उन्होंने पोड़ी उपरोड़ा अस्पताल पहुंचकर की, जहां मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर डॉक्टरों व कर्मचारियों से भी जानकारी प्राप्त की।

इसके उपरांत विधायक मरकाम ने आवास योजना के हितग्राहियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आवास प्लस सर्वे के तहत जिन पात्र परिवारों का नाम छूट गया है, उन्हें फिर से जोड़ा जा रहा है। लोगों से अपील की गई कि वे सामने आकर अपने दस्तावेज प्रस्तुत करें और योजना का लाभ लें।

विधायक ने निर्माणाधीन आवासों का भी निरीक्षण कर निर्माण कार्य में आ रही तकनीकी व सामग्री से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने हितग्राहियों को आश्वस्त किया कि गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा और किसी भी गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई होगी।

दोपहर में ग्राम पंचायत भवन में हर्षोल्लासपूर्ण समारोह का आयोजन हुआ, जहाँ स्थानीय जनता ने केक काटकर विधायक का जन्मदिन मनाया। उपस्थित लोगों ने उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विद्वान मरकाम, विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मरकाम, तहसीलदार विनय देवांगन, जनपद सीईओ जय प्रकाश डडसेना, बांगो थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा, पोड़ी सरपंच सहेत्तर सिंह राज, पूर्व सरपंच मनोहर श्रोते, पूर्व जनपद अध्यक्ष किरण मरकाम, उप सरपंच सीता देवी अग्रवाल, पूर्व उप सरपंच जयपाल दास, पूर्व उप सरपंच सुरेश कंवर, रोजगार सहायक दुर्गा प्रसाद, महामंत्री गोगपा रविंद्र पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता सूरज पोरते, दिनेश विश्वकर्मा, सरपंच सुरेन्द्र पुहूप सहित क्षेत्र के पंचगण, आवास हितग्राही और भारी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

विधायक ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा क्षेत्र की सेवा रही है और रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर वर्ग की समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement