कोरबा जिले मे कब सख्त होगा प्रसासन कई स्थान पर अवैध कबाड़ कार्य अब भी ज़ारी।
छत्तीसगढ़ के धमतरी में आज नगर निगम ने अवैध कबाड़ व्यवसाय के खिलाफ कार्रवाई की है। हाइवे किनारे शासकीय जमीन पर अवैध रूप से कबाड़ का व्यवसाय किया जा रहा था। दरअसल, धमतरी के नहर नाका चौक हाईवे पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर कबाड़ का व्यवसाय किया जा रहा था इसे लेकर नगर निगम ने समझाइश दी। फिर भी कबाड़ दुकान संचालक निगम की समझाइश को नजरअंदाज करता रहा। इसके बाद हफ्ते भर पहले निगम ने नोटिस जारी कर और अंतिम चेतावनी दिया था। फिर भी कबाड़ संचालक नहीं माना। नगर निगम की टीम मंगलवार को कबाड़ की दुकान पहुंची और बुलडोजर चला दिया। कार्रवाई के दौरान दुकान से कबाड़ का सामान भी जब्त किया गया। इसके साथ ही दुकान संचालक पर जुर्माना भी लगाया गया है।
वही कोरबा जिले में पिछले कुछ महीनों में कबाड़ दुकानों पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन समय के साथ प्रशासन की सक्रियता में कमी देखने को मिली है। परिणामस्वरूप, कई अवैध कबाड़ दुकानें बिना लाइसेंस और नियमों का पालन किए चोरी छिपे चल रही हैं, जिससे सरकार को टैक्स चोरी का सामना करना पड़ रहा है। अवैध कबाड़ कारोबार से सरकार को टैक्स संग्रह में भारी नुकसान उठाना पड़ता है। टैक्स से प्राप्त राशि का इस्तेमाल सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास में किया जाता है। जब व्यापार टैक्स से बचता है, तो इन योजनाओं पर भी असर पड़ता है
इन अवैध दुकानों में वेस्ट मटेरियल के स्टॉक से आग लगने का खतरा पर्यावरण के लिए नुकसान होता है। आग लगने की स्थिति में सिर्फ स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि प्रदूषण के कारण व्यापक स्तर पर पर्यावरणीय क्षति की भी संभावना होती है।कुछ कबाड़ दुकानों का सरकारी भूमि पर कब्जा होना और पहले भी इस दिशा में कार्रवाई की जा चुकी है, प्रशासनिक ढील के कारण कई जगह संचालित है।

0 Comments