Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

मनमाने राखड़ परिवहन से बढ़ता प्रदूषण, आम जनता परेशान, कटघोरा से चोटिया नेशनल हाइवे पर राख़ड़ क़ा अम्बार।

मनमाने राखड़ परिवहन से बढ़ता प्रदूषण, आम जनता परेशान, कटघोरा से चोटिया नेशनल हाइवे पर राख़ड़ क़ा अम्बार।

कटघोरा से अंबिकापुर मार्ग पर खुले वाहनों द्वारा अनियमित राखड़ परिवहन के कारण आम जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खुले ट्रकों से गिर रही राखड़ नेशनल हाईवे पर फैल रही है, जिससे सड़कें धूलमय हो गई हैं और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्चकचकवा बाईपास गतिअवरोधक भारी मात्रा में राखड़ गिरी हुई है। तानाखार, पोड़ी उपरोड़ा अस्पताल, बस स्टैंड सड़कों पर राखड़ जमने से स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। गुरसिया, मड़ाई, चोटिया तक – हाईवे पर राखड़ की धूल उड़ रही है, जिससे बाइक सवारों को विशेष रूप से खतरा है। इससे आँखों में जलन और दिक्कतें होती है श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा बना रहता है साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की संभावना में वृद्धि होती है और स्थानीय पर्यावरण को नुकसान पहुँचता है। 

हालांकि प्रशासन द्वारा SOP (पर्यावरण संरक्षण आदेश) जारी किया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका कोई ठोस असर नहीं दिख रहा। ट्रांसपोर्टर बेखौफ होकर राखड़ का परिवहन कर रहे हैं, जबकि प्रशासन केवल नोटिस जारी कर दिखावा कर रहा है।

जनता की मांग, सख्त कार्रवाई

खुले वाहनों पर रोक लगाई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाए, सड़क की नियमित सफाई: प्रभावित क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को मजबूत किया जाए, निगरानी टीम का गठन: एक विशेष टीम बनाई जाए जो राखड़ परिवहन पर नजर रखे और तुरंत कार्रवाई करे।

अगर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य पर और अधिक बुरा असर पड़ेगा। प्रशासन को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए ताकि जनता को राहत मिल सके।



Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement