Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि पर भव्य बाइक रैली आयोजित हुई, हिंदू धर्मरक्षण संगठन की अगुवाई में विशाल आयोजन

हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि पर भव्य बाइक रैली आयोजित हुई, हिंदू धर्मरक्षण संगठन की अगुवाई में विशाल आयोजन

पसान में हिंदू नव वर्ष युग 5127 एवं विक्रम संवत 2082 के पावन अवसर पर चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच एवं हिंदू धर्मरक्षण संगठन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं और आपसी प्रेम एवं भाईचारे का संदेश दिया गया।

रैली का शुभारंभ श्री हनुमान मंदिर, पसान से किया गया। इसके पश्चात यह बालमपुर, दर्रीपारा, कोटमर्रा, तेलियामार, खमहरिया, दमदम सहित विभिन्न गांवों से होती हुई आगे बढ़ी। संगठन के सदस्यों ने बड़े ही उत्साह एवं जोश के साथ पूरे क्षेत्र में नव वर्ष का संदेश दिया और ग्रामीणों के साथ नृत्य-संगीत के माध्यम से इस उत्सव को मनाया।

इस शोभायात्रा एवं रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रेम, एकता और अखंडता को बढ़ावा देना था। संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि यह रैली हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के साथ-साथ परम पूजनीय डॉ. हेडगेवार जी की जयंती को समर्पित थी। उन्होंने कहा कि "जात-पात की करो विदाई, हिंदू-हिंदू भाई-भाई" जैसे नारों के साथ समाज को एकजुट करने का प्रयास किया गया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की शुभकामनाएं

संगठन के उपाध्यक्ष मुकेश साहू, सचिव ओम जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने समस्त ग्रामवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन में दूर-दूर से आए सभी कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं में अद्भुत उत्साह देखा गया। इस शोभायात्रा एवं रैली में विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे, संरक्षक: लालता प्रसाद पांडेय, दुर्गेश सिंह, रामेश्वर बजरंग जायसवाल, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक: विकास पांडे, बजरंग दल के खंड संयोजक: सुदीप विश्वास, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष (पसान): हिमांशु पांडेय, पूर्व विधायक प्रतिनिधि: आनंद मित्तल। व अन्य प्रमुख सदस्य: प्रांशु कोरी, सरवन राठिया, शौर्य अग्रवाल, अमर पोर्ते, प्रदीप यादव, अतुल ठाकुर, विक्की गुप्ता, राज यादव, रोहन सेन, रॉकी धीमर, गौरव तंवर, आर्यन अग्रवाल, आदित्य मिश्रा, राहुल तंवर, नमन गुप्ता, मुकेश तंवर, आकाश पाण्डेय, विक्रम धीमर, अशोक संकर रजक, राजेश रजक, साकेत मोनू, जय राजेंद्र कुजूर, कालेश्वर कुजूर, प्रकाश पोर्ते, बुधराम कुजूर, दीपक कुजूर आदि।

रामनवमी पर भव्य आयोजन की घोषणा

संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने घोषणा की कि आगामी रामनवमी पर भी इसी तरह भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समस्त नगरवासियों से आग्रह किया कि वे इस पर्व को मिलकर हर्षोल्लास के साथ मनाएं। इस कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी इसी तरह हिंदू संस्कृति, परंपरा और एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम की सफलता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच एवं हिंदू धर्मरक्षण संगठन के सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement