Hot Posts

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

नेशनल हाइवे 130 की हालत बदहाल: गर्मी की पहली बारिश ने खोली फिर से सिस्टम की पोल

नेशनल हाइवे 130 की हालत बदहाल: गर्मी की पहली बारिश ने खोली फिर से सिस्टम की पोल

कटघोरा से अंबिकापुर मार्ग पर स्थित नेशनल हाइवे 130 की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है। हल्की बारिश ने ही सड़क की जर्जर स्थिति की पोल खोल दी है। अगर यही हाल गर्मी में है तो मानसून में हालात कितने भयावह होंगे, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है। सड़क के कई हिस्से बुरी तरह डेमेज हो चुके हैं, जिससे रोज़ाना दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। शुक्रवार को एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच टेढ़ा हो गया, जिससे कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। ट्रेलर को साइड में किए जाने के बाद ही यातायात सुचारू हो सका।

विशेष रूप से पोड़ी उपरोड़ा के समीप लाल घाट के पास हर साल बरसात में पानी भर जाने की समस्या सामने आती है। पानी भरने से सड़कों पर जाम लग जाता है, और कई बार गंभीर दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। हैरानी की बात यह है कि इस बार गर्मी की पहली ही बारिश में यहां पानी भर गया, जिससे स्थिति फिर तनावपूर्ण हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां बनी दीवार के नीचे जल निकासी के लिए बनाए गए छेद पूरी तरह से कचरे से जाम हो चुके हैं। यदि समय रहते इन छेदों की सफाई कर दी जाए, और जरूरत पड़ने पर उन्हें बड़ा आकार दे दिया जाए, तो पानी की निकासी की समस्या काफी हद तक हल हो सकती है। जनता की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द सड़क मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था पर ध्यान दे, ताकि मानसून के पहले ही यह क्षेत्र एक बार फिर से जानलेवा ट्रैफिक जाम और हादसों की चपेट में न आ जाए।


Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement