आज शाम हाथियों का झुंड डंप एरिया में देखा गया, ग्रामीणों में दहशत का माहौल,
आज शाम लगभग 6 बजे चोटिया-कोरबी मार्ग के डंप एरिया में हाथियों का एक झुंड देखा गया। वन विभाग द्वारा निगरानी की जा रही है, लेकिन किसानों की फसलें लगातार नुकसान झेल रही हैं, जिसे रोक पाने में प्रशासन फिलहाल असहाय नजर आ रहा है। इस क्षेत्र से चोटिया, कोरबी और बनिया की ओर आने-जाने वाले ग्रामीण भय और आशंका के माहौल में सफर कर रहे हैं। सड़क मार्ग पर अचानक हाथियों से सामना हो जाने का खतरा बना हुआ है, जिससे लोग बेहद सतर्कता के साथ आवाजाही कर रहे हैं।
समाचार माध्यमों के द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि यदि आप चोटिया से बनिया या कोरबी की ओर यात्रा कर रहे हैं, तो अत्यधिक सतर्कता बरतें और वन विभाग की निर्देशों का पालन करें।

0 Comments