राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS ) कोरबा नगर का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
कोरबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कोरबा नगर का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम रविवार को एम.पी. नगर स्थित दशहरा मैदान परिसर में संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन था, बल्कि संगठनात्मक गुणों, अनुशासन, वीरता एवं सामूहिकता को भी उजागर करने वाला कार्यक्रम रहा।शारीरिक कार्यक्रम केवल एक विद्या नहीं, बल्कि वह साधन है जो हिम्मत, ताकत, अनुशासन और संगठन की भावना को विकसित करता है। स्वस्थ शरीर के माध्यम से ज्ञान-विज्ञान के प्रसार को भी बल मिलता है। इसी उद्देश्य से शाखाओं में स्वयंसेवकों को विभिन्न शारीरिक विषयों का प्रशिक्षण दिया जाता है।कार्यक्रम में नियुद्ध, यष्टी, दंडयुद्ध, योगासन, पदविन्यास, सामूहिक समता एवं घोष जैसे विषयों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर 150 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। कोरबा नगर में यह दूसरा अवसर था जब इस प्रकार का व्यापक शारीरिक प्रधान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम नरेश दुबे रहे, जबकि वक्ता के रूप में नारायण नामदेव (सह प्रांत प्रचारक, छत्तीसगढ़ प्रांत) ने संबोधित किया। मंच पर विभाग संघचालक श्री सत्येंद्रनाथ दुबे एवं नगर संघचालक श्री अशोक तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में किशोर बुटोलिया, कैलाश नाहक, मृगेश यादव, उमेश सोनी, राजकुमार ठाकुर, योगेश्वर साहू, उमेंद्र साहू, सुबोध सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद एवं संजीव प्रसाद सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे।
साथ ही पार्षद हितानंद अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा एवं जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स कोरबा के अध्यक्ष योगेश जैन समेत भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी भी इस आयोजन में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों की दक्षता को परखना एवं उनके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा। आयोजन को सभी उपस्थित जनों द्वारा सराहना मिली।


0 Comments